मारपीट और हंगामे के आरोप में यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल समेत चार हिरासत में

देहरादून। देहरादून में मारपीट और हंगामे के आरोप में यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल समेत चार हिरासत मेंएंकर- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में हरिद्वार बायपास स्थित नेक्सा शोरूम के पास मारपीट और हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार, कंटेंट क्रिएटर और यू-ट्यूबर अनुराग डोभाल अपने साथियों के साथ राज सिंह चौहान से मारपीट कर रहे थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी बायपास लाकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन वहां भी विवाद की स्थिति बनी रही। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अनुराग डोभाल, अभिषेक, अभय चौधरी और कुर्बान को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया। मारपीट में घायल राज सिंह चौहान को मेडिकल परीक्षण के लिए दून अस्पताल भेजा गया।

पीड़ित की तहरीर पर अनुराग डोभाल और अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *