अल्मोड़ा। उत्तराखँड में वन्यजीवों के संरक्षण और प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 2 से 8 अक्टूबर तक वन्यजीव सप्ताह मनाया जा रहा है। अल्मोड़ा में भी मिनी जू, बिनसर वन्यजीव अभयारण्य और विभिन्न वन रेंजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मिनी जू पहुंचने वाले पर्यटकों को वन्यजीवों और उनके प्राकृतिक आवास के बारे में जानकारी दी जा रही है। वन विभाग के अनुसार, वन्यजीव संरक्षण केवल विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है।
अल्मोड़ा में वन्यजीव सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
