29 और 30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, 28 अक्टूबर से प्रदेश में हल्की बारिश शुरू हो सकती है, जबकि 29 और 30 अक्टूबर को बारिश की गतिविधियों में तेजी आने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन दोनों दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। कुमाऊं के कुछ जनपदों में भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान चक्रवाती प्रभाव के चलते 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *