हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर मंगलवार को लालजीवाला पार्किंग में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। पिछले पांच दिनों से जारी इस कार्रवाई में अब तक करीब 25 बसें सीज की जा चुकी हैं, जबकि 150 से अधिक वाहनों के चालान किए गए हैं। मंगलवार को 20 बसों के चालान किए गए और तीन बसें सीज की गईं। इसके अलावा 10 बसों की फिटनेस निरस्त करने की संस्तुति भेजी गई है। अभियान के दौरान बसों की तकनीकी स्थिति, जरूरी दस्तावेजों और परमिट की शर्तों की जांच की जा रही है। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हरिद्वार लालजीवाला पार्किंग में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने चलाया संयुक्त चेकिंग अभियान
