पंच पूजाओं के साथ ही श्री गणेश मंदिर के कपाट पूर्ण विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद

चमोली।  श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। आज पंच पूजाओं के साथ ही श्री गणेश मंदिर के कपाट पूर्ण विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। 

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि आज गणेश मंदिर के कपाट बंद होने के साथ ही 13 नवंबर को आदि केदारेश्वर और आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे। 14 नवंबर को खड्ग पुस्तक पूजा और वेद ऋचाओं का वाचन बंद होगा। 15 नवंबर को माता लक्ष्मी जी को श्री बदरीनाथ मंदिर आने का आमंत्रण दिया जाएगा। अगले दिन रात नौ बजकर 37 मिनट पर धाम के कपाट बंद होंगे। 

कपाट बंद होने के बाद 17 नवंबर की सुबह रावल, श्री उद्धव जी, श्री कुबेर जी, आदिगुरु शंकराचार्य जी की गद्दी और विष्णु वाहन श्री गरुड़ जी समारोह पूर्वक अपने शीतकालीन प्रवास की ओर प्रस्थान करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *