देहरादून। उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार ने राज्य आपदा मोचन निधि के तहत मिलने वाली अनुग्रह राशि और मुआवजे की दरों में बढ़ोतरी की है। संशोधित दरें वित्तीय वर्ष 2026-27 से लागू होंगी। नई दरों के तहत आपदा में जनहानि होने पर परिजनों को मिलने वाली अनुग्रह राशि दोगुनी कर 8 लाख रुपये कर दी गई है। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि संशोधित दरों की जानकारी सभी जिलों को उपलब्ध करा दी गई है, ताकि प्रभावितों को नई दरों के अनुसार राहत मिल सके।
प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
