ऋषिकेश। देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर ऋषिकेश पहुंचे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ भी हैं। देहरादून एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से ऋषिकेश पहुंचने पर उन्होंने परमार्थ निकेतन में स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने उनका स्वागत किया और उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान राष्ट्र निर्माण, सामाजिक कल्याण और राष्ट्रीय हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। पूर्व उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए ऋषिकेश में पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दो दिवसीय दौरे पर ऋषिकेश पहुंचे
