चमोली। गौचर के पीएम श्री राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज में उत्तराखंड संस्कृत संस्थान की दो दिवसीय जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिले के सभी 9 विकासखंडों से जूनियर और सीनियर वर्ग के करीब 180 छात्र-छात्राएं पांच विधाओं, श्लोक, नाटक, संस्कृत समूहगान, समूह नृत्य और आशुभाशा में प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने भी प्रतियोगिता की सराहना करते हुए संस्कृत भाषा के संरक्षण और विद्यार्थियों में रुचि बढ़ाने के लिए इसे महत्वपूर्ण बताया। प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं में भी खासा उत्साह नजर आया। प्रतियोगी छात्र ओजस ने कहा कि ऐसे आयोजनों से संस्कृत सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
चमोली के गौचर में दो दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारंभ
