केदारनाथ। केदारनाथ पैदल मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में बीती रात्रि को घने अंधेरे और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में फंसे चार यात्रियों को एसडीआरएफ ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। ये यात्री मुख्य मार्ग से भटककर नदी के दूसरे किनारे फंस गए थे। सुनसान क्षेत्र और अंधेरे में फंसे यात्री सहायता के लिए गुहार लगा रहे थे तथा अत्यधिक भयभीत थे। सूचना पर एसडीआरएफ लिनचोली की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों सहित तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। टीम ने मोबाइल फोन के माध्यम से यात्रियों से संपर्क स्थापित कर उनकी संभावित लोकेशन प्राप्त की। कड़ी मशक्कत के बाद चारों यात्रियों को सुरक्षित खोजकर मुख्य पैदल मार्ग तक पहुंचाया गया, सभी यात्री पूर्णतः सुरक्षित हैं।
केदारनाथ पैदल मार्ग पर भटके 4 यात्री SDRF ने सुरक्षित रेस्क्यू किए