रांची। प्रदेश भाजपा संगठन को और धारदार तथा मजबूत बनाने की कवायद तेज हो गई है। प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल के बाद अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी झारखंड दौरे पर आने वाले हैं। वे रांची में लंबे अंतराल के बाद 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे। 23 अक्टूबर की शाम में उनके रांची पहुंचने की संभावना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन का यह दूसरा झारखंड दौरा होगा।
नितिन नबीन 23 अक्टूबर को पहुंचेंगे रांची, 24 और 24 अक्टूबर को कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
