अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मेधावी छात्राओं को मिली सौगात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत विभिन्न जनपदों से आई बालिकाओं को स्मार्टफोन एवं डिजिटल शिक्षा उपकरण देकर सम्मानित किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने कार्यक्रम का आयोजन किया है। जिसमें 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन (डिजिटल एजुकेशन डिवाइस ) वितरित किये गये है।

वंही कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नंदा गौरा योजना के माध्यम से सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। साथ ही सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण और लखपति दीदी योजना से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा भी मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *