पौड़ी गढ़वाल में भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत

नई दिल्ली। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। हादसा रिखणीखाल क्षेत्र के कलवाड़ी गांव के पास हुआ, जहां यात्रियों से भरा एक इको वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में कुल 12 लोग सवार थे और यह रिखणीखाल से भंगलवाड़ की ओर जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। बचाव दल ने चारों घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल पहुंचाया। वहीं, सभी आठ मृतकों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने के भी निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *