धौलपुर। जिला कारागृह में खाना वितरण के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर ने जमकर हंगामा किया। दूसरे बंदियों के साथ कहासुनी होने के बाद आरोपी मारपीट पर उतारू हो गया। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे जेल प्रहरियों के साथ भी मारपीट की गई।
घटना के बाद जेल परिसर में स्थिति को लेकर हलचल मच गई। मामले की सूचना मिलने पर संबंधित स्तर पर कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
