हापुड़ में विशाल दंगल का समापन, पहलवानों ने दिखाया दमखम

हापुड़। हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपले पर महात्मा गंगा दास की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय विशाल दंगल का समापन हो गया। दंगल में देश के कई राज्यों से आए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के महिला और पुरुष पहलवानों ने हिस्सा लिया। दूसरे दिन भी पहलवानों के बीच रोमांचक कुश्तियां हुईं। जीतने वाले पहलवानों को इनाम की राशि देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में विश्व मुक्केबाजी कप की गोल्ड मेडल विजेता नूपुर शेओरान पहुंचीं।

वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार के वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्यमंत्री केपी मलिक को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।दंगल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें खेलों के प्रति जागरूक करना है। आयोजकों का मानना है कि खेलों से जुड़कर युवा अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। पहलवानों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *