देहरादून में राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय साहित्य, संस्कृति एवं कला महोत्सव का किया उद्घाटन

देहरादून। राजधानी देहरादून में राज्य के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने देहरादून के थानो स्थित लेखक गांव में अंतरराष्ट्रीय साहित्य, संस्कृति एवं कला महोत्सव-2026 का उद्घाटन किया। पांच दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में देश-विदेश से साहित्य, कला और संस्कृति से जुड़े प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। 

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि साहित्य, संस्कृति और कला मानवता को जोड़ने के सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने स्थानीय भाषाओं में साहित्य सृजन, अनुवाद, शोध और प्रकाशन को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। साथ ही हिमालय के पर्यावरण, जैव विविधता और पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण को साहित्यिक विमर्श में प्रमुखता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए विकास और प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *