रुड़की के बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर में आज से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू

रुड़की। रुड़की के बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर में आज से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो गई है। भर्ती रैली में गढ़वाल क्षेत्र के सात जिलों के साथ ही उत्तर प्रदेश के भी अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ ने भर्ती रैली का फ्लैग ऑफ किया।

भर्ती रैली 5 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक चलेगी। इसमें चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी के अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, ट्रेड्समैन, 8वीं और 10वीं पास के साथ ही क्लर्क और एसकेटी श्रेणी में भर्ती की जा रही है। भर्ती रैली को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से भी व्यापक तैयारियां की गई हैं। अभ्यर्थियों के ठहरने समेत जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि भर्ती प्रक्रिया के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *