मुख्यमंत्री योगी ने बीएचयू में सीआईआई बनारस बिनाले-2026 का किया शुभारंभ

वाराणसी। वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बीएचयू में सीआईआई बनारस बिनाले-2026 का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी पुस्तिका का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बनारस बिनाले आस्था और आर्थिकी को जोड़ने का बेहतरीन प्रयास है।मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक और संगीत की विरासत पूरी दुनिया को आकर्षित करती है। इस आयोजन से देश-विदेश के कलाकारों, विद्वानों और रचनाकारों को एक मंच मिलेगा। साथ ही काशी की कला और संस्कृति को वैश्विक पहचान मिलेगी।उन्होंने कहा कि संस्कृति और अर्थव्यवस्था एक-दूसरे के पूरक हैं। सरकार विकास और विरासत को साथ लेकर चल रही है। काशी विश्वनाथ धाम, घाटों, गंगा आरती, क्रूज और पर्यटन सुविधाओं से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिला है। बनारसी साड़ी, हस्तशिल्प और ओडीओपी उत्पादों को भी वैश्विक बाजार से जोड़ा जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उद्योगों के विकास के लिए सुरक्षित माहौल, बेहतर कनेक्टिविटी और मजबूत बुनियादी ढांचा जरूरी है। सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति से प्रदेश में निवेश का माहौल बेहतर हुआ है। वर्ष 2017 से अब तक 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *