देहरादून। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आगामी 10 अक्टूबर, 2026 (शनिवार) को विकासखंड रायपुर स्थित युवा कल्याण सभागार में माननीय प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर के माध्यम से आमजन को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं एवं सुविधाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर में संबंधित विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉल स्थापित कर योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पात्र लाभार्थियों को सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने विभाग से संबंधित स्टॉल की समुचित व्यवस्था करते हुए निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया तथा पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं से संबंधित आवश्यक सामग्री भी स्टॉल पर उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं।
