रुद्रपुर नगर निगम ने क्लीन हिमालयन सिटी श्रेणी में हिमालयी राज्यों में प्रथम स्थान किया हासिल

ऊधम सिंह नगर। स्वच्छता के क्षेत्र में ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर नगर निगम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर शहर का गौरव बढ़ाया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत रुद्रपुर नगर निगम ने क्लीन हिमालयन सिटी श्रेणी में हिमालयी राज्यों में प्रथम स्थान हासिल किया है। कल नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नगर निगम को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया। महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे ने यह सम्मान प्राप्त किया।

इस उपलब्धि पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि यह पुरस्कार नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, सफाई मित्रों और शहरवासियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि पिछले सर्वेक्षण में रुद्रपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी रैंकिंग 467 से सुधारकर 169 की थी। इस बार नगर निगम को हिमालयी राज्यों में प्रथम स्थान मिला है। महापौर ने कहा कि शहर में घर-घर कूड़ा संग्रहण, गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण, वैज्ञानिक निस्तारण और जनसहभागिता सहित स्वच्छता के विभिन्न मानकों पर लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि को बनाए रखने और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *