बागेश्वर। युवा कल्याण विभाग की ओर से युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में करीब 250 प्रतिभागियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लोकगीत, लोकनृत्य, एकांकी नाटक और भाषण प्रतियोगिताओं के जरिए उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र कोहली ने बताया कि युवा महोत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और लोक संस्कृति को करीब से जानने का अवसर देता है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ती है और उन्हें आगे बढ़ने के लिए मंच मिलता है।
युवा महोत्सव में 250 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा
