नजीबाबाद में महिला जनसुनवाई में 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

नजीबाबाद । राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन ने महिला जनसुनवाई की। इस दौरान महिलाओं ने अपनी समस्याएं रखीं। कुल 11 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 5 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।संगीता जैन ने महिलाओं से कहा कि वे किसी भी तरह का उत्पीड़न बर्दाश्त न करें। महिला आयोग उनकी मदद के लिए हमेशा साथ खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *