राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने ललित कला अकादमी पुरस्कार समारोह में कलाकारों को किया सम्मानित

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के तहत आयोजित ललित कला अकादमी पुरस्कार समारोह में कलाकारों को सम्मानित किया। 

राष्ट्रपति मूर्मू ने कहा कि कला हमारी संस्कृति का दर्पण है और भारत की सांस्कृतिक शक्ति उसकी विविधता में निहित है। देश का हर गांव अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक परंपराओं से समृद्ध है। 

राष्ट्रपति ने मधुबनी पेंटिंग जैसी पारंपरिक कलाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि बदलते समय में लोक कलाकारों को प्रतिस्पर्धा का सामना करने के लिए सहयोग और प्रोत्साहन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन कलाकारों को मंच देने के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और विभिन्न कला परंपराओं के बीच सामंजस्य स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *