विधायक ने किया सुमाड़ी में नवोदय विद्यालय का निरीक्षण

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने विकासखंड जखोली के अंतर्गत सुमाड़ी भरदार में निमार्णधीन राजीव गांधी नवोदय विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर निमार्ण कार्यो का जायजा लिया।

इस दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने मौके पर बताया कि विद्यालय का 50 प्रतिशत से अधिक कंस्ट्रक्शन का कार्य पूर्ण हो चुका है। वर्ष 2026 के अंत तक विद्यालय बनकर तैयार हो जाएगा। विधायक भरत सिंह चौधरी ने कार्यदायी संस्था को तय सीमा पर गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के निर्माण से जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे जिसका लाभ आने वाले समय में जनपद के बच्चों को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *