GraminVarta https://graminvarta.com Latest News, Breaking News Mon, 19 May 2025 17:09:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://graminvarta.com/wp-content/uploads/2023/08/cropped-prnews7-1-32x32.jpg GraminVarta https://graminvarta.com 32 32 अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे मकान के ऊपर गिरी बस, कई घायल https://graminvarta.com/the-bus-lost-control/ https://graminvarta.com/the-bus-lost-control/#respond Mon, 19 May 2025 12:05:00 +0000 https://graminvarta.com/?p=13854 टिहरी। सोमवार को टिहरी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर पौखाल स्यालकुंड के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे बने मकान के उपर जा गिरी। […]

]]>

टिहरी। सोमवार को टिहरी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर पौखाल स्यालकुंड के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे बने मकान के उपर जा गिरी। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, उड़ीसा के यात्री बस से बदरीनाथ धाम जा रहे थे। वह पौखाल स्यालकुंड के समीप एक होटल में खाने के लिए रुके थे। खाना खाने के बाद तीन यात्री ही बस में चढ़े थे, तभी बस अनियंत्रित होने से 10 मीटर नीचे बने बलवीर सिंह के घर की छत पर गिर गई। जिस कारण तीन यात्री घायल हुए हैं। जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने पर पहंुची पुलिस ने घायलों जिनमें कैलाश चन्द्र शाहू, अनिल शर्मा और पोरी गीता शाहू शामिल हैं उन्हे 108 एंबुलेंस की मदद से श्रीनगर अस्पताल पहंुचाया।

]]>
https://graminvarta.com/the-bus-lost-control/feed/ 0 13854
ग्रामीणों ने मंदिर में चोरी करते हुए युवक को रंगे हाथ पकड़ा https://graminvarta.com/villagers-caught-a-young-man/ https://graminvarta.com/villagers-caught-a-young-man/#respond Mon, 19 May 2025 11:48:00 +0000 https://graminvarta.com/?p=13851 चमोली। विकासखंड गैरसैंण के अंतर्गत माईथाध क्षेत्र के दूरस्थ पहाड़ी पर स्थित दिवा ठोंकी मंदिर में ग्रामीणों ने दानपात्र तोड़कर चोरी करते एक युवक को […]

]]>

चमोली। विकासखंड गैरसैंण के अंतर्गत माईथाध क्षेत्र के दूरस्थ पहाड़ी पर स्थित दिवा ठोंकी मंदिर में ग्रामीणों ने दानपात्र तोड़कर चोरी करते एक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

घटनाक्रम के अनुसार कंडारीखोड मल्ला के ग्रामीण गांव से 4 किलोमीटर दूर खड़ी पहाड़ी पर स्थित दीवा ठोंकी मंदिर में नई फसल का भोग लगाने गए हुए थे। जहां लगभग सुबह 7 बजे ग्रामीणों के मंदिर में पहुंचने पर उन्हें एक युवक मंदिर का दान पत्र तोड़ते हुए दिखाई दिया। इस दौरान ग्रामीणों को देख युवक भागने लगा। कुछ युवकों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले को लेकर पुलिस स्टेशन प्रभारी माईथान अरुण कुमार ने बताया कि आरोपी युवक के बारे में पुलिस गहन छानबीन कर रही है। आरोपी का पुराना रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

मौके पर सड़क से एक व्यावसायिक नंबर की स्कूटी भी बरामद की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि शाम को एक संदिग्ध युवक शाम 6 बजे गांव के पास की सड़क पर स्कूटी खड़ी की थी। जिससे पूछने पर उसने बताया कि वह प्रोफेशनल कैंपिंग करता है। जिसके तहत वो आज दिवाठोंकी मंदिर दर्शन करने के साथ ही रात्रि विश्राम करने जा रहा है। ग्रामीणों ने जब उसे चोरी करते हुए पकड़ा तो वह ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी के पास मंदिर के दान पत्र से चोरी किए धनराशि के 18 सौ रुपए भी बरामद हुए। युवक ने बताया कि उसने मंदिर में पूजन के लिए रखे हथियार से दान पत्र को तोड़ा था। आरोपी ने बताया कि मंदिर की जानकारी उसने गूगल मैप से हासिल की थी। यहां तक पंहुचने के लिए वो हल्द्वानी से चार मई को स्कूटी किराए पर लाया। युवक पिछले 15 दिनों तक कहां कहां गया इसकी भी पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक आनलाइन पहाड़ी उत्पाद बेचने वाली फर्म में काम करता है।

]]>
https://graminvarta.com/villagers-caught-a-young-man/feed/ 0 13851
एलईडी लड़ी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र वितरित किए https://graminvarta.com/certificates-distributed-upon-completion/ https://graminvarta.com/certificates-distributed-upon-completion/#respond Fri, 16 May 2025 12:05:00 +0000 https://graminvarta.com/?p=13829 देहरादून। दिव्यांगों हेतु नेशनल कैरियर सर्विस सेंटर-देहरादून दिव्यांगजनों के प्रशिक्षण व् रोजगार हेतु भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के रोजगार महानिदेशालय द्वारा 2018 […]

]]>

देहरादून। दिव्यांगों हेतु नेशनल कैरियर सर्विस सेंटर-देहरादून दिव्यांगजनों के प्रशिक्षण व् रोजगार हेतु भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के रोजगार महानिदेशालय द्वारा 2018 में स्थापित एक ख्याति प्राप्त संस्थान है, यह केन्द्र उत्तराखंड के सभी दिव्यांगजनों को रोजगार पंजीकरण, स्वरोजगार, कौशल विकास व् व्यवसायिक मार्गदर्शन की सेवाए प्रदान कर उन्हें स्वावलम्बी बनाता है। केन्द्र द्वारा समय समय पर स्वरोजगार केन्द्रित अल्पअवधि के प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाये जाते है इसी क्रम में हर्षल फाउंडेशन के सहयोग से एक सप्ताह के एलईडी लड़ी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूर्ण होने पर प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राजपुर खजानदास व सविता कपूर विधायक कैंट कि गरिमामय उपस्थति में 40 दिव्यांग सेवार्थियो को  प्रमाण पत्र वितरित किए गए, कर्यक्रम संचालन हर्षल फाउंडेसन की कार्यकारी अध्यक्ष रमा गोयल द्वारा किया गया। कर्यक्रम में आये हुए विधायको व अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए  केन्द्र के पुनर्वास अधिकारी  संतोष कुमार सिंह द्वारा भारत सरकार के रोजगार महानिदेशालय ने इस केन्द्र के माध्यम से दिव्यांगजनों के रोजगार व प्रशिक्षण पर किये जा रहे कार्यक्रमों कि विस्तृत रूप रेखा को प्रस्तुत की।

]]>
https://graminvarta.com/certificates-distributed-upon-completion/feed/ 0 13829
56 लाख की स्मैक के साथ ड्रग स्मगलर गिरफ्तार https://graminvarta.com/drug-smuggler-arrested-with/ https://graminvarta.com/drug-smuggler-arrested-with/#respond Fri, 16 May 2025 12:03:00 +0000 https://graminvarta.com/?p=13832 देहरादून। एसटीएफ की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर एक ड्रग स्मगलर को 56 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।  थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस […]

]]>

देहरादून। एसटीएफ की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर एक ड्रग स्मगलर को 56 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।  थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में गुरुवार देर रात थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर की पहचान आशीष सिंघल निवासी रेस कोर्स नई बस्ती, देहरादून के रूप में हुई। जिसे सामुदायिक भवन मोथरावाला थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से 163 ग्राम कीमत करीब 54 लाख रुपए की स्मैक और 63 हजार 490 रुपए नकद के साथ गिरफ्तार किया।

आरोपी द्वारा पूछने पर बताया गया कि वह यह माल जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश से लेकर आया था। साथ ही आरोपी पेशे से सिक्योरिटी गार्ड की जॉब करता है और ड्रग्स को स्थानीय लड़कों को सप्लाई करता है। जबकि पहले भी कोतवाली देहरादून से एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है। आरोपी स्मैक को स्थानीय स्तर पर छोटी छोटी पुड़िया बनाकर सप्लाई करता है। आरोपी से बरामद रकम भी सप्लाई की गई स्मैक से ही प्राप्त की गई है।

सएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया है कि ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को उत्तराखंड के सभी जिलों में निगरानी रखते हुए कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। साथ ही एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

]]>
https://graminvarta.com/drug-smuggler-arrested-with/feed/ 0 13832
रास्ता भटके छह ट्रैकर्स को सुरक्षित निकाला https://graminvarta.com/six-lost-trackers-were/ https://graminvarta.com/six-lost-trackers-were/#respond Fri, 16 May 2025 11:48:00 +0000 https://graminvarta.com/?p=13839 उत्तरकाशी। केदारकांठा आरोहण के बाद लौट रहे राजस्थान के छह ट्रैकर्स रास्ता भटक गए थे। सूचना मिलने पर मोरी थाना पुलिस और वन विभाग की […]

]]>

उत्तरकाशी। केदारकांठा आरोहण के बाद लौट रहे राजस्थान के छह ट्रैकर्स रास्ता भटक गए थे। सूचना मिलने पर मोरी थाना पुलिस और वन विभाग की टीम ने ट्रैक पर खोज-बचाव अभियान चलाकर ट्रैकर्स को सुरक्षित सांकरी पहुंचाया। यह ट्रैकर्स बीते बुधवार को केदाराकांठा के लिए रवाना हुए थे और बृहस्पतिवार सुबह सफल आरोहण के बाद बेस कैंप वापस लौट रहे थे।मोरी थानाध्यक्ष रणवीर चैहान ने बताया कि बीते बुधवार को राजस्थान के छह ट्रैकर्स ट्रेकिंग एजेंसी के गाइड के साथ केदाराकांठा के आरोहण के लिए रवाना हुए थे।

बृहस्पतिवार को सुबह चार बजे सफल आरोहण किया और बेस कैंप के लौटे।जुड्डोताल के समीप  गाइड आगे निकल गया और यह लोग कुछ देर के लिए रूक गए थे। लेकिन उसके बाद रास्ते की सही जानकारी न होने के कारण ट्रैकर्स जंगल में रास्ता भटक गए। किसी तरह उनके मोबाइल से कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। उसके बाद मोरी पुलिस और वन विभाग की टीम ट्रैकर्स के खोज-बचाव के लिए रवाना हुई। बीते बृहस्पतिवार को पूरे दिन चले खोज अभियान के बाद 6 लोग सुरक्षित जुड्डोताल के समीप मिले। उसके बाद उन्हें टीम ने सांकरी पहुंचाया। चैहान ने बताया कि सभी ट्रैकर्स सुरक्षित और स्वास्थ हैं।

]]>
https://graminvarta.com/six-lost-trackers-were/feed/ 0 13839
18 को खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट https://graminvarta.com/the-doors-of-the-fourth/ https://graminvarta.com/the-doors-of-the-fourth/#respond Fri, 16 May 2025 11:32:00 +0000 https://graminvarta.com/?p=13836 देहरादून। भगवान गोपीनाथ के दर्शनों के साथ चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की उत्सव डोली अपने भक्तों से विदा लेकर अपने मंदिर के लिए रवाना हो गई […]

]]>

देहरादून। भगवान गोपीनाथ के दर्शनों के साथ चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की उत्सव डोली अपने भक्तों से विदा लेकर अपने मंदिर के लिए रवाना हो गई है। शुक्रवार को विभिन्न पड़ावों से होते हुए डोली रात्रि प्रवास के लिए पुंग बुग्याल पहुंची। शनिवार को डोली मंदिर में पहुंच जाएगी और 18 मई को प्रातरू छह बजे रुद्रनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। डोली रवानगी के दौरान गोपीनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने जय रुद्रनाथ, जय गोपीनाथ के जयकारे लगाए। सैकड़ों भक्तों ने रुद्रनाथ की डोली के दर्शन कर मनौतियां मांगी।

शुक्रवार को सुबह छह बजे से रुद्रनाथ की भोग मूर्ति की विशेष पूजाएं शुरू हुई। पुजारी सुनील तिवारी ने रुद्रनाथ की अभिषेक पूजा के साथ ही पंच पूजाएं संपन्न की। इसके बाद भोग अर्पित किया गया। सुबह ठीक दस बजे रुद्रनाथ की डोली ने अपने मंदिर के लिए प्रस्थान किया। सबसे पहले डोली गोपीनाथ मंदिर के मंडप में पहुंची। यहां गोपीनाथ से आज्ञा लेने के बाद रुद्रनाथ की डोली पुंग बुग्याल के लिए रवाना हुई। शाम साढ़े पांच बजे डोली पुंग बुग्याल पहुंच गई है। डोली के साथ सैकड़ों भक्तगण भी रुद्रनाथ मंदिर के लिए निकले। रुद्रनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को करीब 20 किलोमीटर की कठिन पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। मार्ग पर पुंग बुग्याल, ल्वींठी, पनार, पित्रधार और देवदर्शनी जैसे बुग्याल और दर्शनीय स्थल मौजूद हैं।

बृहस्पतिवार को जैसे ही रुद्रनाथ की डोली पुंग बुग्याल पहुंची तो क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरु हुई, जो देर शाम तक भी जारी रही। बारिश होने से क्षेत्र का मौसम ठंडक भरा हो गया है।

]]>
https://graminvarta.com/the-doors-of-the-fourth/feed/ 0 13836
42 लाख की लागत से हो रहा है परेड ग्राउण्ड सरकारी स्कूल भवन का मरम्मत कार्य https://graminvarta.com/repair-work-of-parade-ground/ https://graminvarta.com/repair-work-of-parade-ground/#respond Fri, 16 May 2025 11:20:00 +0000 https://graminvarta.com/?p=13826 देहरादून। प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय परेड ग्राउंड में जर्जर छत का मामला संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी सविन बसंल ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने […]

]]>

देहरादून। प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय परेड ग्राउंड में जर्जर छत का मामला संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी सविन बसंल ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए, जिसके लिए डीएम ने लगभग 42 लाख की धनराशि स्वीकृत की। डीएम के निर्देश पर स्कूल मरम्मत कार्य प्रारम्भ हो गया है।

परेडग्राउण्ड स्थित प्राथमिक एंव माध्यमिक सरकारी स्कूल के जर्जर भवन का मामला संज्ञान में आते ही जिलधिकारी सविन बसंल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तत्काल भवन मरम्मत की स्वीकृति प्रदान करते हुए कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए जिसके फलस्वरूप कार्य प्रारम्भ हो गया है। जिलाधिकारी सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्कूलों की स्थिति प्रेषित करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मन्दिर में जहां देश का भावी भविष्य का निर्माण हो रहा है। उनको गुणवत्तायुक्त रखना है। साथ ही निर्देशित किया कि बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत भवन गुणवत्तायुक्त जरूरी हैं। यदि कहीं स्कूलों में कक्ष जर्जर हैं तो बच्चों को अन्यत्रं भवन में शिफ्ट किया जाए इसके लिए खण्ड शिखा अधिकारियों को जिम्मेदारी तय की गई है।

]]>
https://graminvarta.com/repair-work-of-parade-ground/feed/ 0 13826
46 अवैध विदेशी शराब की बोतलें पकड़ी https://graminvarta.com/46-bottles-of-illegal-foreign/ https://graminvarta.com/46-bottles-of-illegal-foreign/#respond Thu, 15 May 2025 12:35:00 +0000 https://graminvarta.com/?p=13848 देहरादून। जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा में बिकने वाली अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। […]

]]>

देहरादून। जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा में बिकने वाली अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। टीम ने सहारनपुर निवासी अखिल बंसल के घर से कुल 46 बोतलें शराब बरामद की हैं।

इनमें ब्लैक डॉग, ब्लैक एंड वाइट और एब्सोल्यूट वोडका जैसी महंगी विदेशी शराब शामिल है। इन बोतलों पर ष्सिर्फ हरियाणा में बिक्री के लिएष् लिखा हुआ था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब को जोमैटो और ब्लिंकिट जैसे फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स के बैग में भरकर देहरादून के अलग-अलग इलाकों में लोगों तक पहुंचाता था।आबकारी टीम ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 63 के तहत मुकदमा दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट, उप निरीक्षक उमराव राठौर, प्रधान सिपाही राकेश, हेमंत और गोविंद शामिल रहे।

]]>
https://graminvarta.com/46-bottles-of-illegal-foreign/feed/ 0 13848
मां-पुत्र समेत 15 वारंटी गिरफ्तार https://graminvarta.com/15-warrants-including-mother/ https://graminvarta.com/15-warrants-including-mother/#respond Thu, 15 May 2025 12:24:00 +0000 https://graminvarta.com/?p=13845 उधमसिंहनगर। जिले भर में वारंटियों की धड़ पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मां-बेटे सहित 15 वारटिंयो को गिरफ्तार कर लिया […]

]]>

उधमसिंहनगर। जिले भर में वारंटियों की धड़ पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मां-बेटे सहित 15 वारटिंयो को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

जानकारी के अनुसार बीते रोज कोतवाली काशीपुर पुलिस द्वारा वारंटियों की खोजबीन हेतू चलाये जा रहे अभियान के तहत 10 वारटिंयों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके नाम अजयपाल पुत्र हरकेश सिंह निवासी शिवलालपुर अमरझण्डा, अतीक अहमद पुत्र अब्दुल रहमान निवासी कविनगर काशीपुर, प्रसाद पुत्र हब्बूलाल निवासी कुण्डेश्वरी काशीपुर, मुनेश कुमार पुत्र रामप्रसाद नि. महुआखेड़ागंज आईटीआई, सतनाम सिहं पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी खड़कपुर आईटीआई, राजबहादुर पुत्र सुखदेव सिंह नि. खड़कपुर, अवतार सिंह पुत्र कपूर सिंह नि. ढकिया कुण्डेश्वरी काशीपुर, सचिन पुत्र सियाराम निवासी वैशाली कालोनी आईटीआई, सजनी पत्नी सियाराम निवासी वैशाली कालोनी आईटीआई व अनिता पत्नी ओमप्रकाश निवासी वैशाली कालोनी आईटीआई बताये जा रहे है। इसके अतिरिक्त थाना केलाखेड़ा पुलिस ने वारण्टी गौरव पुत्र विनोद निवासी बरवाला थाना केलाखेड़ा जनपद ऊधमसिंहनगर को गिरफ्तार किया गया।

वहीं थाना पुलभटृा पुलिस द्वारा वारण्टी विपिन कुमार पुत्र सतीश कुमार नि. ग्राम भंगा थाना पुलभटृा जिला उधम सिह नगर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं कोतवाली रूद्रपुर पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत फरार चल रहे वांरटी वीरेंद्र सिंह पुत्र जहांगीर सिंह निवासी अर्जुनपुर थाना रुद्रपुर जिला उधम सिंह नगर व राजेंद्र सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी अर्जुनपुर थाना रुद्रपुर जिला उधम सिंह को गिरफ्तार किया गया है। थाना कुण्डा पुलिस द्वारा निपेंद्र सिंह पुत्र अंतराम निवासी ग्राम शिवराजपुर थाना कुण्डा जिला उधमसिंहनगर को गिरफ्तार किया गया है।

]]>
https://graminvarta.com/15-warrants-including-mother/feed/ 0 13845
12 वर्षों बाद माणा गांव के केशव प्रयाग में पुष्कर कुंभ का हो रहा आयोजन https://graminvarta.com/pushkar-kumbh-is-being-organized/ https://graminvarta.com/pushkar-kumbh-is-being-organized/#respond Thu, 15 May 2025 11:46:00 +0000 https://graminvarta.com/?p=13842 देहरादून। चमोली के सीमांत गांव माणा में स्थित केशव प्रयाग में 12 वर्षों बाद विधि विधान के साथ पुष्कर कुंभ का आयोजन शुरु हो गया […]

]]>

देहरादून। चमोली के सीमांत गांव माणा में स्थित केशव प्रयाग में 12 वर्षों बाद विधि विधान के साथ पुष्कर कुंभ का आयोजन शुरु हो गया है। जिसे लेकर बदरीनाथ धाम के साथ ही माणा गाँव में बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है। पुष्कर कुंभ के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन की ओर से यहां तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि माणा गांव के केशव प्रयाग में आयोजित पुष्कर कुंभ को लेकर पैदल मार्ग का सुधारीकरण किया गया है। यहां पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न भाषाओं में साइन बोर्ड लगाए गए हैं। इसके साथ ही कुंभ के सुचारू संचालन के लिए जहां पैदल मार्ग पर पुलिस की तैनाती की गई है। वहीं संगम तट पर एसडीआरएफ के जवानों की तैनाती भी की गई है। उन्होंने बताया कि तहसील प्रशासन को पुष्कर कुंभ के आयोजन को लेकर व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

बता दें कि, चमोली जिले के सीमांत गांव माणा में 12 वर्षों के बाद पुष्कर कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक परंपरा के अनुसार जब 12 वर्षों में बृहस्पति ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करता है, तो माणा गांव स्थित अलकनंदा और सरस्वती नदियों संगम पर स्थित केशव प्रयाग में पुष्कर कुंभ का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन में मुख्य रूप से दक्षिण भारत के वैष्णव मतावलम्बी प्रतिभाग करते हैं।

 क्या है पुष्कर कुंभ का धार्मिक महत्वः हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माणा गांव के पास स्थित केशव प्रयाग में महर्षि वेदव्यास ने तपस्या करते हुए हिन्दू धर्म के पौराणिक ग्रंथ महाभारत की रचना की थी। यह भी कहा जाता है कि दक्षिण भारत के महान आचार्य रामानुजाचार्य और माधवाचार्य ने इसी स्थान पर माँ सरस्वती से ज्ञान प्राप्त किया था। जिसके चलते अपनी पौराणिक परंपराओं के संरक्षण के लिए बद्रीनाथ धाम के समीप स्थित माणा गांव पहुंच कर केशव प्रयाग में स्नान कर पूजा अर्चना करते हैं।

   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि तीर्थ स्थल न केवल हमारी

]]>
https://graminvarta.com/pushkar-kumbh-is-being-organized/feed/ 0 13842