मुख्यमंत्री ने किया ई-कैबिनेट व्यवस्था का शुभारंभ

पटना।  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान ई-कैबिनेट व्यवस्था का शुभारंभ किया। इस नई व्यवस्था के लागू होने से मंत्रिमंडल की पूरी कार्यप्रणाली डिजिटल और पेपरलेस हो जाएगी। आधुनिक तकनीक से लैस इस व्यवस्था के माध्यम से कैबिनेट से जुड़े कार्यों का संचालन अधिक पारदर्शी, सुगम और प्रभावी तरीके से किया जा सकेगा। यह पहल बिहार में डिजिटल प्रशासन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *