विकासनगर। विकासनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ढकरानी गांव में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन पंचायत सलाहकार परिषद, उत्तराखंड सरकार के अध्यक्ष एवं विकासनगर के पूर्व विधायक कुलदीप कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके सेवाकाल और समाज के प्रति योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर कुलदीप कुमार ने कहा कि सरकारी सेवा में रहते हुए कर्मचारियों का समाज और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहता है। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए उपयोगी साबित होता है। उन्होंने सम्मानित कर्मचारियों के स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी अलीजान ने की, जबकि संयोजन एके सिंह गुरु ने किया।
समारोह में नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर की अध्यक्ष नीरू देवी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष रावत, कुशवाह गुरु, संजीव कुमार, प्रवीण, मामचंद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
