टिहरी पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

टिहरी। जनपद में वांछित और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपदभर में वांछित और वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना घनसाली पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील करते हुए फौजदारी के मामले में वांछित वारंटी कमल लाल पुत्र सोणू लाल निवासी भेटी, पट्टी ग्यारहगांव, थाना घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल को घनसाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *