मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह को दी श्रद्धांजलि

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को आवास विकास कॉलोनी झारखंडी स्थित भाजपा नेता ओंकार सिंह के आवास पहुंचकर उनके 14 वर्षीय पुत्र आर्यवर्धन सिंह को श्रद्धांजलि दी। आर्यवर्धन की बुधवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के रोड शो के काफिले में शामिल वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *