पिथौरागढ़ के चंडाक स्थित बाबू जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज में 50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश शुरू

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के चंडाक स्थित बाबू जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके अनुभव और सुझाव जाने। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज के संचालन से पिथौरागढ़ और आसपास के सीमांत क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ होंगी। साथ ही स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दूरस्थ क्षेत्रों तक आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *