अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के स्याल्दे विकासखंड में रामगंगा नदी के तट पर स्थित प्राचीन बूढ़ा केदार शिव मंदिर आस्था के साथ क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है।
मान्यता है कि चंद्रवंशीय राजाओं के शासनकाल में स्थापित इस मंदिर में दूर-दराज से श्रद्धालु पूजा-अर्चना के साथ यज्ञोपवीत, विवाह और श्राद्ध जैसे धार्मिक संस्कारों के लिए पहुंचते हैं। लेकिन बीते वर्ष भारी बारिश और आपदा के चलते मंदिर के समीप रामगंगा नदी किनारे बना घाट क्षतिग्रस्त हो गया। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर के पुजारी ने सरकार और प्रशासन से घाट के जीर्णोद्धार की मांग की है।
