रुड़की में अग्निवीर भर्ती रैली का दसवां दिन

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली का आज दसवां दिन है। सेना में भर्ती होकर देशसेवा का सपना लिए युवा पूरे उत्साह के साथ शारीरिक परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। 5 अक्टूबर से शुरू हुई यह भर्ती रैली 23 अक्टूबर तक चलेगी। भर्ती प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों को पानी, ठहरने और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही पूरी प्रक्रिया पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *