उत्तराखंड में 502 करोड़ से लगेंगे बैटरी स्टोरेज सिस्टम, जरूरत के वक्त मिलेगी बिजली

देहरादून। प्रदेश में अब बिजली भी बैंक में जमा होगी! यूपीसीएल प्रदेश में बैटरी स्टोरेज सिस्टम लगाने जा रहा है, जिससे जरूरत के वक्त बिजली की कमी दूर करने और महंगी बिजली खरीदने का खर्च घटाने में मदद मिलेगी। यूपीसीएल ने 100 मेगावाट क्षमता और 250 मेगावाट-घंटे बिजली स्टोर करने वाले बैटरी सिस्टम के लिए तीन टेंडर जारी किए हैं। करीब 502 करोड़ रुपये की इस योजना के तहत देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुद्रपुर समेत कई शहरों के सबस्टेशनों पर बैटरियां लगाई जाएंगी। दिन में सोलर से बनने वाली अतिरिक्त बिजली इन बैटरियों में जमा होगी और शाम को मांग बढ़ने पर ग्रिड में वापस भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *