जालौन। जालौन के राजकीय मेडिकल कॉलेज, उरई में आठवीं वाहिनी एनडीआरएफ की टीम ने FAMEx कार्यक्रम के तहत 415 प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में भूकंप, आग, बाढ़, सर्पदंश और सड़क दुर्घटनाओं के दौरान बचाव एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को सीपीआर, बीएलएस, रक्तस्राव रोकने, घायल को सुरक्षित स्थानांतरित करने तथा डूबने और आकाशीय बिजली से बचाव का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम में नर्सिंग छात्र-छात्राओं, फैकल्टी, सुरक्षा गार्ड, नर्सिंग स्टाफ सहित अन्य कर्मचारी शामिल हुए।
जनपद जालौन में FAMEx कार्यक्रम में 415 प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण
