CBI जांच को लेकर AAP सरकार पर तरुण चुघ ने साधा निशाना

नई दिल्ली।  भारतीय जनता पार्टी के सांसद तरुण चुघ ने पंजाब में CBI जांच को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल उठाया कि CBI जांच को लेकर AAP सरकार में इतनी तिलमिलाहट क्यों है।

तरुण चुघ ने कहा कि अदालत ने CBI जांच के आदेश देने से पहले पेश की गई चैट और अन्य सामग्री का अवलोकन किया था। उनके मुताबिक, इन सामग्रियों में प्रथम दृष्टया गंभीर अपराध के संकेत मिलते हैं और पंजाब में भ्रष्टाचार तथा सरकारी तंत्र के दुरुपयोग से जुड़े सवाल उठते हैं।

बीजेपी सांसद ने कहा कि अब जांच एजेंसी को अपना काम करने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *